अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना जाने वाला है। कल से फरवरी का महीना भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बदलते मौसम का असर इन दिनों बिनसर अभ्यारण्य के जंगलों में साफ दिख रहा है।
जनवरी में खिला फूल
जानकारी के अनुसार पहाड़ में अक्सर मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल इस बार जनवरी में ही खिल गया है। इससे लोग हैरत में हैं और जलवायु परिवर्तन को ही इसकी वजह मानते हैं। इस बार जनवरी के अंतिम पखवाड़े से ही बिनसर अभयारण्य के जंगलों में बुरांश खिल गया है। दरअसल, अब ठंडे पहाड़ गर्म होने लगे हैं और यहां की आबोहवा धीरे-धीरे बदल रही है। स्थिति यह है कि पिछले साल नवंबर, दिसंबर बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। जबकि इस साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में बारिश हो सकी। ऐसे में अब जनवरी में बुरांश का खिलना चिंता का विषय हैं।
बुरांश के फायदे
बुरांश फूल (रोडोडेंड्रोन) के कई फायदे है। यह हृदय स्वास्थ्य, पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके शरबत, जूस और चटनी से रक्तचाप नियंत्रित होता है, सूजन कम होती है, एनीमिया में लाभ मिलता है और यह शरीर को डिटॉक्स करता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व भरपूर होते हैं।