Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो वाहनों में हुई भिंड़त से खाई में गिरी कार, पुलिस व एसडीआरएफ टीमों ने किया रेस्क्यू, भेजा अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 24.11.2025 को समय लगभग 11.25 बजे कोतवली अल्मोड़ा क्षेत्रांतर्गत चितई मन्दिर से 2 KM बाड़ेछीना की ओर कालीधार बैंड के पास दो वाहनों मारूति स्विप्ट वाहन संख्या- UK04AE0754 व मारूति K10 वाहन संख्या-UP32DK6325 की आपस में टक्कर हो गई।

खाई में गिरी कार

जिससे मारूति K 10 कार जो बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें पति-पत्नी सवार थे। सूचना मिलने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ टीमें तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल पति-पत्नी को पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।

घायल व्यक्तियों के नाम

01- मोहन सिंह नेगी पुत्र गोसाई सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी आरटीओ हल्द्वानी
02- राधिका नेगी पत्नी मोहन सिंह नेगी 52 वर्ष निवासी उपरोक्त

रेस्क्यू टीम का नाम

उपनिरीक्षक पंकज सिंह एसडीआरएफ
कानि0 रवि भारद्वाज एसडीआरएफ
कानि0 राकेश जुकारिया एसडीआरएफ
कानि0 हरीश पांडे एसडीआरएफ
कानि0 कुलदीप एसडीआरएफ
कानि0 कैलाश राम एसडीआरएफ
कानि0 रंजीत सिंह कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version