Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सभासद सचिन टम्टा के निधन पर नगर पालिका परिषद में 18 जुलाई को शोकसभा की जाएगी आयोजित -प्रकाश चन्द्र जोशी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद तथा शिक्षक के पद पर कार्यरत समाज सेवी, स्व० सचिन टम्टा के एक हादसे में अल्पायु में निधन हो हुआ है। इस सम्बन्ध में आगामी 18 जुलाई 2023 मंगलवार को अपरान्ह 3.00 बजे एक सार्वजनिक शोक सभा नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित की जाएगी।

समस्त नागरिक शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि करें अर्पित

जिसमें प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नगर के समस्त नागरिक / जन प्रतिनिधियों तथा पत्रकार संगठन एवं विभिन्न संगठनों प्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। उन्होंने कहा कि उक्त शोकसभा में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का कष्ट करें।

Exit mobile version