Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भक्ति और आस्था का संगम: बेतालेश्वर मन्दिर में गूंजेंगे शिव के जयकारे, 19 जुलाई को होगी भव्य पार्थिव पूजा, तैयारियां तेज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बेतालेश्वर मन्दिर सेवा समिति, अल्मोड़ा की मासिक बैठक मन्दिर परिसर के विशाल कक्ष में सर्वसम्मति से संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों और मन्दिर के रख-रखाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


​19 जुलाई को होगी पार्थिव पूजा

​इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मन्दिर में शिवार्चन (पार्थिव पूजा) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 19 जुलाई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से प्रारम्भ कर दी गई हैं।


​5 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन

​समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि जो भी श्रद्धालु इस शिवार्चन (पार्थिव पूजा) में शामिल होना चाहते हैं, वे 05 जुलाई 2026 तक राजेन्द्र सिंह बिष्ट (भैसली) के पास अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


​पर्यावरण मित्रों का आभार और मन्दिर का जीर्णोद्धार

​बैठक के दौरान मन्दिर परिसर में लगातार चौड़ी पत्ती के वृक्षारोपण में सहयोग करने के लिए केशव भट्ट, पूरन काण्डपाल, पूरन भट्ट, कमल जोशी और संतोष जोशी (गोस्वामी) का आभार व्यक्त किया गया और धन्यवाद दिया गया। इसके अलावा, शिवार्चन अनुष्ठान से पूर्व मन्दिर परिसर में हुई टूट-फूट की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का भी निर्णय लिया गया।


​रहें उपस्थित

​शिवार्चन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक मनोज वर्मा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीप तिवारी, नीरज रावत, कुन्दन सिंह बिष्ट और कैलाश जोशी आदि को सौंपी गई है। इस बैठक की अध्यक्षतरामअवतार अग्रवाल ने की तथा संचालन महासचिव दिनेश गोयल द्वारा किया गया। बैठक में महन्त राहुल गिरी महाराज, रामअवतार अग्रवाल, कैलाश जोशी, दीप जोशी, पूरन चन्द्र भट्ट, मनोज वर्मा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दिनेश गोयल, कैलाश चन्द्र शाह, मनीष शाह, दिनेश जोशी (रुद्र) पुजारी और कुन्दन सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version