Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीमेंट डीलर बनकर लाखों डकारने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, अल्मोड़ा पुलिस ने ठेकेदार के ₹5.20 लाख कराए वापस

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में फोन पर खुद को सीमेंट कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर “शर्मा जी” बताकर ठेकेदार से ₹5.20 लाख ठगने वाले शातिर अपराधी को अल्मोड़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दबोचा है।

जानें पूरा मामला

अक्टूबर 2024 में थाना दन्या निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बुलंदशहर की सीमेंट कंपनी का अधिकारी बनकर उन्हें सस्ते दाम पर सीमेंट दिलाने का झांसा दिया और 5 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए।‌ एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर साइबर सेल और दन्या पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी अंकित चौधरी (21 वर्ष) को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से ट्रेस किया। विवेचक जानकी भंडारी की प्रभावी कार्रवाई के बाद आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पीड़ित ठेकेदार को उसकी पूरी धनराशि वापस लौटाई

पुलिस के दबाव और कानूनी कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी रकम ₹5.20 लाख ठेकेदार को वापस लौटा दी गई है। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस और साइबर टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

टीम में प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी, एएसआई पुष्कर सिंह, एएसआई फिरोज खान और हेड कांस्टेबल धीर सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version