Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर में घुस अलमारी से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 13/01/2026 को रेनू तिवारी निवासी गंगानगर देघाट द्वारा तहरीर दी गई कि रामू ठाकुर द्वारा अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिये है। जिस पर थाना देघाट में एफआईआर नं0- 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 305 बनाम रामू ठाकुर पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।दिनांक 13.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए 05 घंटे के भीतर अभियुक्त रामू ठाकुर उम्र 40 वर्ष पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी चीनी मिल, थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को देघाट से गिरफ्तार कर 01 अद्द पौची, 01 अद्द कान के झुमके, 01 मांग टीका, 03 अंगूठियां बरामद की गई। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी-
01 अद्द पौची, 01 अद्द कान के झुमके, 01 मांग टीका, 03 अंगूठियां
अनुमानित कीमत – लगभग 450000/- रुपये

देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 गंगाराम सिंह गोला
2.अपर उ0नि0 राजवीर सिंह
3.हेज कानि0 सुरेन्द्र कुमार
4.कानि0 नीरज बिष्ट

Exit mobile version