Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वनाग्नि नियंत्रण को एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और ड्रोन से संवेदनशील क्षेत्रों की की जाए निगरानी: डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।

दिए यह निर्देश

जिसमें उन्होंने शीतकालीन वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण सहभागिता को वनाग्नि नियंत्रण की सबसे प्रभावी शक्ति बताते हुए महिला मंगल दलों, स्थानीय युवाओं और ग्राम स्तरीय समूहों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि नियंत्रण को एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंडों में खंड विकास अधिकारी और वन विभाग कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए।

रहें मौजूद

इस बैठक में मेयर अजय वर्मा, डीएफओ दीपक सिंह, एडीएम युक्ता मिश्र, डीएफओ  सिविल सोयम प्रदीप कुमार, डीएफओ रानीखेत संतोष कुमार पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version