Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महालक्ष्मी पूजा के बीच दो लोगों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद, हुई मारपीट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई। धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच एक खबर विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत लमकोट से सामने आई है।

जाने पूरा मामला

यहां दीपावली में महालक्ष्मी पूजा के बीच दो लोगों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि रविवार को दीपावली पर्व पर विकासखंड लमगड़ा के मल्ला लमकोट में किसी बात को लेकर संजय और हीरा सिंह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मापीट पर पहुंच गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष लमगड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंचे।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय सिंह के खिलाफ धारा 323, 504, 506 और हीरा सिंह के खिलाफ 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version