Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खंभे को लेकर शुरू हुए विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के गधौली गांव में रास्ते पर लगे खंभे को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गधौली निवासी पवन सिंह बोरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर को पड़ोसियों के साथ उनकी रास्ते में लगे खंभे को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और मारपीट तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उनकी माता चंपा देवी घर लौट रही थीं, तभी रास्ते को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान चंपा देवी, भावना देवी और रधुली देवी के बीच हाथापाई हो गई। पीड़ित के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां कथित रूप से भावना देवी ने पत्थर से वार कर दिया, जिससे उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान परिवार के कई सदस्य उनके खेत तक पहुंच गए, जहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। अन्य ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर भावना देवी, रधुली देवी, गोविंद सिंह, जानकी देवी, मोहित कनवाल, लीला देवी, पारस कनवाल और विशन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जांच शुरू

जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। ताजा तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

Exit mobile version