Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पांडेखोला में दुघर्टना का सबब बना सूखा तिरछा पेड़ हटाया, पार्षद की पहल से टला खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-नगर के पाण्डेखोला में जर्जर स्थिति में पहुंच गया एक सूखा पेड़ जो दुर्घटना का सबब बना हुआ था।

पेड़ को हटाया

इसकी सूचना स्थानीय लोगों पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्षद अमित साह मोनू को दी और उन्होंने तुरन्त संज्ञान लिया। जिसके बाद उनके द्वारा जिलाधिकारी,एसएसपी,आपदा एवं नगर निगम से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा अविलंब जनहित में पेड़ को गिराने की मांग की गयी। अधिकारियों एवं प्रशासन के द्वारा इस पर तुरन्त संज्ञान लेकर आपदा प्रबंधन,नगर निगम,फायर सर्विस तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर भेजी गयी जिसके बाद पेड़ काटने की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। पार्षद भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।

जताया आभार

जिस पर बीते कल रविवार को पेड़ को काटकर दुर्घटना के डर को समाप्त किया गया। पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी का आभार जताया। पेड़ काटने के अभियान में आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम से गिरीश धारियाल, मुकेश सिंह पथनी,धीरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रेम सिंह,चंद्र जोशी,आपदा टीम से भुवन काण्डपाल,आलोक वर्मा,गोविन्द सतवाल,नगर निगम के कर्मचारी सहित पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्षद ज्योति साह, अमित साह मोनू,अभिषेक जोशी व अर्जुन बिष्ट उपस्थित रहें।

Exit mobile version