Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोडवेज स्टेशन पर मनचले ने महिला से की छेड़-छाड़, विरोध पर की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के माल रोड में आज सोमवार को एक युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

महिला से छेड़छाड़ का मामला

जानकारी के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा से गुरुग्राम जाने वाली बस माल रोड स्थित स्टेशन पहुंची। इस बीच गुरुग्राम जाने वाले यात्री बस में बैठे। बस में एक मनचला भी सवार हो गया, बताया जा रहा है कि मनचला नशे में था। नशे में मनचले ने बस में सवार एक महिला यात्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने महिला और उसके परिजनों के साथ हाथपाई की। इससे काफी देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।‌ सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा काट रहे युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई।

पुलिस को दी सूचना

इस हंगामे के चलते बस करीब एक घंटा देरी से अपने गन्तव्य को रवाना हुई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची, युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल मामले में किसी भी ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version