Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति में मोहान में बनेगा द्वार, विधायक महेश जीना ने किया शिलान्यास

सल्ट (अल्मोड़ा): मोहान में सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा।

किया शिलान्यास

इस मौके पर बीते कल शुक्रवार को सल्ट के वर्तमान विधायक महेश जीना ने विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ इस स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। लगभग ₹47 लाख की लागत से तैयार होने वाला यह द्वार पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के प्रति क्षेत्रीय जनता के श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक होगा। शिलान्यास के बाद विधायक ने कहा कि यह द्वार क्षेत्र के विकास में स्व. जीना के योगदान को सदैव याद दिलाएगा।


रहें उपस्थित

​इस अवसर पर देवी दत्त शर्मा, नरेंद्र भंडारी, गुड्डी देवी, सुजीत चौधरी, चंदन रावत, दीपक रावत, करन जीना, हरीश खंतवाल, हरी राम आर्य और अतुल छिम्वाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version