अल्मोड़ा: रानीखेत: कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (KRC) की ओर से रक्षा सुरक्षा कोर (DSC) में भर्ती का ऐलान किया गया है। यह भर्ती नवंबर में आयोजित की जाएगी।
भर्ती का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती आगामी 2 से 7 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट के शेप-1 (SHAPE-1) मेडिकल श्रेणी के पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे। केआरसी भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिपाही जनरल ड्यूटी (GD) और सिपाही क्लर्क (SD) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
• सिपाही जनरल ड्यूटी: इस पद के लिए वे पूर्व सैनिक पात्र होंगे जो 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनकी आयु 46 वर्ष से कम है और जो शेप-1 मेडिकल श्रेणी में आते हैं।