Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भव्य ‘रुद्रपूजा’ का होगा आयोजन, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में गूंजेंगे मंत्र​


अल्मोड़ा: पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर भक्ति, रुद्रापूजा और सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ द आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के दिव्य आशीर्वाद से आयोजित होने वाली इस ‘श्रावण मास रुद्रपूजा’ में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

धार्मिक आयोजन

यह आयोजन 09 अगस्त, 2026 (रविवार) को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में अपराह्न 4:00 बजे से आरंभ होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शोभा बढ़ाने के लिए बेंगलुरु आश्रम से विशेष रूप से स्वामी जी और वेद पंडित पधार रहे हैं। संध्या के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सोलफुल सत्संग, संकल्प, रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण मुख्य रूप से शामिल रहेगा। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से इस सामूहिक अनुष्ठान में भाग लेने का अनुरोध किया है, ताकि भगवान शिव की कृपा से जीवन में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी या संपर्क के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
• ​संपर्क सूत्र: 8477978702, 8527265505

Exit mobile version