Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला हाट के कार्यों को देखने व समझने आया 85 प्रशिक्षु जजों का दल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज महिला हाट संस्था ने चितई में लगभग 100 घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 5हे0 से अधिक वन पंचायत क्षेत्र में मजबूत तार बाड़ के साथ लगभग 5 हजार पौधों का वृक्षारोपण कार्य एवं 15 परिवारों के साथ मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन एवं समूह-संगठन की अन्य गतिविधियाँ लोगों के साथ गतिमान हैं। इन्हीं कार्यों को देखने के लिए समय समय पर यहाँ आने वाले श्रद्यालु/पर्यटक आते रहते हैं।

इन विषयों पर ली जानकारी

आज दिल्ली न्याय अकादमी के निदेशक डॉ मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में 85 प्रशिक्षु जजों का दल यहाँ महिला हाट के कार्यों को देखने एवं समझने के लिए आया। महिला हाट के राजू कांडपाल, गीता पांडे, पुष्पा एवं संजय ने इन्हें गांव में संस्था किस प्रकार काम करती है उसकी जानकारी दी। इस प्रशिक्षु जजों के दल ने यहाँ स्थित कृषि विभाग द्वारा सहयोग प्राप्त आउटलेट से मोटे अनाजों के बारे में जानकारी ली तथा इसके महत्व को जाना। आउटलेट संचालिका लता कांडपाल ने उन्हें यहाँ के परांपरागत कृषि कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। दिल्ली न्याय अकादमी के निदेशक डॉ मनमोहन शर्मा एवं उप निदेशक पवन रजावत ने सभी प्रशिक्षु जजों की तरफ से संस्था के लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में यहाँ आते रहने का वादा किया सभी ने यहाँ स्थित न्याय देवता (गोलू देवता) एवं चित्रेश्वर महादेव के दर्शन भी किए।

Exit mobile version