Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घास लेकर घर को आ रही महिला पर झपटा गुलदार, गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं अब गुलदार ने अब एक महिला पर हमला कर दिया।

महिला पर गुलदार झपटा, किया घायल

मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के बैगनिया निवासी चंद्रा देवी (50) पत्नी नंद राम गुरुवार को अपने खेत से घास ला रही थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भागा। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि महिला के शरीर में गंभीर चोट आई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Exit mobile version