Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फलसीमा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनेगी हाईटेक कार्यशाला, आधुनिक मशीनें होंगी स्थापित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के फलसीमा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हाईटेक कार्यशाला बनेगी।

निर्माण कार्य शुरू

मिली जानकारी के अनुसार इसके निर्माण के लिए पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया था। इसके बाद वन निगम ने निर्माण में बाधा बने चीड़ के 10 पेड़ कटवा दिए हैं। जिसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। संस्थान टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से यहां छह करोड़ रुपये से आधुनिक मशीनों को स्थापित करवाया जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से मशीने लगाई जाएंगी। वर्तमान में इस संस्थान में पर 450 से अधिक युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Exit mobile version