अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत गागिल गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक विशालकाय पेड़ अचानक टूटकर मंदिर के द्वार और एक आवासीय मकान के ऊपर गिर गया।
जनहानि टली
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सुबह 08:49 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के निर्देशन में फायर सर्विस की रेस्क्यू यूनिट तुरंत उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जिसके बाद फायर कर्मियों ने ‘वुडन कटर’ (पेड़ काटने वाली मशीन) की मदद से पेड़ को बेहद सावधानी और सूझ-बूझ के साथ छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। मकान और मंदिर के ढांचे को और अधिक नुकसान न पहुँचे, इसके लिए टीम ने घंटों कड़ी मेहनत कर पेड़ के मलबे को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा और रास्ते को साफ किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल समापन के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रहें शामिल
इस बचाव अभियान में शामिल रहें।
• किशन सिंह (एल.एफ.एम.)
• हरि सिंह (एफ.एस. ड्राइवर)
• जीवन जोशी (फायरमैन)
• प्रियांशु कुमार (फायरमैन)
अल्मोड़ा: हवालबाग में मकान और मंदिर पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर यूनिट ने सूझबूझ से टाला खतरा