Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घनेली-कफड़खान मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया यातायात





अल्मोड़ा: जनपद के घनेली-कफड़खान मोटर मार्ग पर शनिवार रात आए तेज अंधड़ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।


हटाया पेड़


जब सुंदरपुर के समीप एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार (2 मई) रात करीब 8:35 बजे तेज तूफानी हवाओं के चलते सुंदरपुर के पास एक भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। सड़क बंद होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा की यूनिट आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। फायर कर्मियों ने यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद वुडन कटर मशीन की मदद से विशालकाय पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया।

फायर सर्विस की टीम ने काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के हिस्सों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।


रहें शामिल


• ​एलएफएम (LFM): ओम प्रकाश

• ​ड्राइवर (FS DVR): हरि सिंह

• ​डब्ल्यूएफएम (WFM): भावना और चांदनी

Exit mobile version