Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज शिक्षक दिवस पर पॉक्सो एक्ट एवं महिला अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में शिक्षकों और छात्रों को महत्वपूर्ण कानून व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान सचिव अनामिका सिंह ने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट), यौन शोषण, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 का प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी

कार्यशाला में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। इस विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण के अधिकार मित्र (पीएलवी) भी मौजूद रहे।

Exit mobile version