Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपावली पर पुलिस की बड़ी सौगात: इतने लाख के 63 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, वापस पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

​अल्मोड़ा: दीपावली के पावन पर्व पर अल्मोड़ा पुलिस ने कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में साइबर सेल और एसओजी की टीम ने देश के विभिन्न राज्यों से आम जनता के गुम हुए 63 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए हैं।

खोए मोबाइल लौटाए

जिसमें बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 9.45 लाख रुपये बताई जा रही है। जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी सहायता से यह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए दिल्ली, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (मुरादाबाद, नोएडा, बरेली) और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से ये 63 मोबाइल फोन बरामद किए।

​एसएसपी ने सुपुर्द किए फोन

पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने स्वयं सभी मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए फोन सौंपे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वर्षों या महीनों पुराने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया। साथ ही अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है, तो वे तुरंत ‘संचार साथी’ पोर्टल (sancharsaathi.gov.in) पर अपनी शिकायत खुद दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, अपने नजदीकी थाने या साइबर सेल को तत्काल सूचित करें, ताकि मोबाइल को समय रहते ट्रेस कर रिकवर करने की कार्रवाई की जा सके।

​
​

Exit mobile version