Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रव्यापी श्रमदान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियाान के तहत आयोजित हुआ वृहद स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला विकास अधिकारी संतोष पंत ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-2025 के अन्तर्गत संचालित सेवा पखवाड़े में आज एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियाान के अन्तर्गत विकास भवन अल्मोड़ा में प्रातः 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक वृहद स्वच्छता कार्यक्रम किया गया।

स्वच्छता शपथ दिलायी

सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को हर सप्ताह 02 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में विकास भवन परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन

उन्होंने बताया कि समस्त विकासखण्डों में खण्ड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में सघन स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम संचालित किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा के अतिरक्त विकास भवन अल्मोड़ा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, जिला पंचायत के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Exit mobile version