Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीखेत में डंपिंग जोन के पास लगी भीषण आग, दो वाहन जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तत्परता से टली बड़ी त्रासदी

​अल्मोड़ा: गनियाद्योली स्थित एसएसबी (SSB) कैंप के पास डंपिंग जोन में मंगलवार (10 नवंबर 2026) की रात अचानक भीषण आग लग गई।

बड़ा हादसा टला

इस आग की चपेट में आने से डंपिंग जोन के पास खड़े दो वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8:25 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर देखा गया कि डंपिंग जोन के पास लपटें तेजी से उठ रही थीं, जिसकी चपेट में आकर एक ऑल्टो कार (UK01TA-2669) पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि पास ही खड़ा एक अन्य वाहन (UK01B-4961) भी आंशिक रूप से जल गया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए रानीखेत फायर यूनिट और कोतवाली रानीखेत पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। संयुक्त टीम ने एक होज पाइप की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। समय पर की गई इस कार्रवाई से आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
​
रहें शामिल

इस अग्निशमन अभियान में एफएसएसओ (FSSO) गणेश चंद्र के नेतृत्व में एलएफएम खीमानंद, उमेश गौड़, चालक बलवंत सिंह, दयाधर ध्यानी और फायरमैन दीपक सिंह शामिल रहे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version