Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में धधकी भीषण आग, फायर सर्विस ने तत्परता दिखा टाला बड़ा हादसा


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के पीछे स्थित जंगल में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग धधक उठी।

आग पर काबू पाया

जिसमें सूखी पत्तियों और हवा के कारण आग तेजी से रिहायशी इलाके और स्कूल परिसर की ओर बढ़ने लगी, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, आज (19 मई) सुबह करीब 06:01 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि देवलीखेत जीआईसी के समीप जंगल में दावानल (आग) धधक रहा है। स्कूल के नजदीक आग होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट बिना वक्त गंवाए तत्काल आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरणों और दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद फायर कर्मियों द्वारा तत्काल एमएफई (MFE) की मॉनिटर ब्रांच के माध्यम से धधकती आग पर लगातार पानी की बौछार शुरू की गई और आग पर काबू पाया गया।


​रहें शामिल

• ​संदीप सिंह (लीडिंग फायरमैन – LFM)
• ​राजकुमार (फायर सर्विस ड्राइवर – DVR)
• ​देवेंद्र सिंह (फायरमैन – FM)
• ​प्रियंका राणा (महिला फायरमैन – WFM)

Exit mobile version