Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नंदा वन क्षेत्र में चलाया गया वृहद पौधरोपण अभियान, रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से बलढोटी में नंदा वन में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आगे आने की अपील

जिस पर नगर पालिका, एसएसबी, उद्यान विभाग, वन विभाग समेत कई संगठनों ने विभिन्न प्रजाति के चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी, पीसी तिवारी, आनंद बगड़वाल, निर्वतमान सभासद हेम तिवारी, जगमोहन बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, परितोष जोशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version