Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया वृहद पौधरोपण अभियान

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर भाजपा की ओर से मंगलवार को नगर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। पांडेखोला स्थित दीनदयाल पार्क के आसपास कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के सौ अधिक पौधों का रोपण किया।

नगर के सभी 35 बूथों में चलाया जा रहा है पौध रोपण अभियान

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि पौध रोपण के माध्यम से हम जल, जंगल, जमीन को सुरक्षित करने के साथ-साथ अच्छे वातावरण, शुद्ध हवा, पानी को भविष्य के लिए संचित करके रख सके, इसके लिए हम अब प्रयत्नरत है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 35 बूथों में पौध रोपण अभियान चलाया जा रहा है।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, लता पांडे, गोविंद मटेला, सागर गंगोला, महेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, उषा शर्मा, भावना तिवारी, राजा खान, विनित बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, आशीष गुरुरानी, जगदीश नगरकोटी, दीप्ति बोहरा पवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version