Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक 30 जून को यहां होगी आयोजित

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक दिनांक 30 जून नंदा देवी परिषद में  12 बजे बैठक आहुत की गई है ।

चार जिलों की बैठक के बारे में दी जाएगी जानकारी

जिला महा मंत्री केशर सिंह खन्नी ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में पिथौरागढ़ में हुई चार जिलों की बैठक (अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत) के संदर्भ में सभी विक्रेताओं को जानकारी देनी है । यह बैठक जिलों की बैठक है ।

गोदाम के सभी पदाधिकारियों के बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया

उन्होंने सभी गोदाम अध्यक्षों महामंत्री व गोदाम के सभी पदाधिकारियों के बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है । उन्होंने कहा कि यह लड़ाई निर्णायक लड़ाई होगी इसलिए सभी विक्रेता अपने वर्चस्व को बचाने आवश्यक रूप से उपस्थित हो ।

Exit mobile version