Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूकेडी इकाई अल्मोड़ा की हुई बैठक, गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने संबंधी रखें यह विचार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 11 जनवरी को उत्तराखंड क्रांति दल इकाई  अल्मोड़ा की बैठक जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा क्षेत्र में संपन्न हुई।

रखें यह विचार

जिसमें दल के विचारों को रखा गया। जिसमें मूल निवास 1950 लागू करने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने के साथ-साथ स्थानीय नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को प्राथमिकता देने व यहां की जमीनों को स्थाई निवासियों को रोजगार देने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही जागेश्वर विधानसभा से कई लोगों ने दल की सदस्यता ली और एक स्वर में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ली सदस्यता

आज के कार्यक्रम में दल के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाअध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उत्तराखंड की सदस्यता लेने वाले अमित बोरा, ललित सिंह बोरा, चंदन बोरा, ललित सिंह, पंकज सिंह, रविंद्र सिंह, चंदन कुमार, पुष्कर सिंह आदि दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version