Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यादगार रहा अल्मोड़ा का सफर — विदाई समारोह में आभार जताते हुए पिथौरागढ़ रवाना हुए अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार, दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में तैनात अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर मंगलवार को कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह का आयोजन

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस समारोह को संबोधित करते हुए जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सुंदर कुमार के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सहयोगात्मक व्यवहार और सकारात्मक कार्यशैली ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने नए कार्यस्थल पिथौरागढ़ में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देंगे।


​सदैव यादगार रहेगा कार्यकाल

​विदाई से अभिभूत अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने अल्मोड़ा में बिताए समय के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि यहाँ काम करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी और यादगार रहा। उन्होंने कार्यालय के सभी सहयोगियों और पत्रकार बंधुओं से मिले स्नेह व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version