Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 29 बंदियों की हुई जांच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा जिला कारागार अल्मोड़ा में दिनांक 13.01.2026 को मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

रहें उपस्थित

जिसमें मनोचिकित्सक डॉ. सचिन मलिक व डॉ.रिया जोशी द्वारा 29 बंदियों की जांच की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के पी.एल.वी नीता नेगी,कड़ाकोटी व जेल पी.एल. वी. भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version