Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां जल्द अस्तित्व में आएगा मिनी स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा स्थित शहरफाटक में जल्द मिनी स्टेडियम बनकर तैयार होगा।

चयनित भूमि की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें शहरफाटक में एक करोड़ रुपये से मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने नंगधुनि मंदिर के समीप भूमि का चयन किया है। अब विभाग स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की जांच में लग गया है। जांच में भूमि के उपयुक्त पाए जाने पर जल्द मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेडियम बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने को मौका मिल सकेगा।

जल्द‌ शुरू होगा निर्माण कार्य

इस संबंध में प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम के लिए चयनित भूमि के सही पाए जाने पर भूमि हस्तांतरित के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Exit mobile version