Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां जल्द अस्तित्व में आएगा मिनी स्टेडियम, कवायद शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रैत में जल्द मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।

खेल प्रतिभाओं में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार यहां जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। जिस पर जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। इससे खेल प्रतिभाओं में खुशी की लहर है।

Exit mobile version