Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीच रास्ते में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, समय रहते चालक ने मारी कूद, टला बड़ा हादसा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पेटशाल-बज्योली मार्ग पर एक चलती स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। स्कूटी चालक ने समय रहते फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

जलकर खाक हुई स्कूटी

मिली जानकारी के अनुसार बज्योली निवासी सुनील अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में गंतव्य की ओर जा रहे थे। पेटशाल-बज्योली मार्ग पर चलते समय अचानक उनकी स्कूटी के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते स्कूटी बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक काबू पाया जाता, तब तक स्कूटी का सिर्फ कंकाल ही बचा।‌ स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के मुताबिक, स्कूटी में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version