Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “प्रशासन गांव की ओर अभियान” के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा “प्रशासन गांव की ओर अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 11.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार ने मय पुलिस टीम के सरस्वती शिशु मंदिर, मासी (कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र) में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

इस मौके पर शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में कोतवाली चौखुटिया पुलिस द्वारा भी अपना स्टॉल लगाकर आमजन की पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अपराध, किरायेदार सत्यापन, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Exit mobile version