Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनता कैबिनेट पार्टी के नाम से नई पार्टी का हुआ गठन, भावना पांडे बनी इसकी केंद्रीय अध्यक्ष


प्रदेश में 2022 के चुनाव में भागीदारी के लिए जनता कैबिनेट पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन किया गया है। इस पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे बनी है। जो मूल रूप से बागेश्वर की है।

प्रेस वार्ता में दी जानकारी-

इस संबंध में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में भावना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जनता इस बार के विधान सभा चुनाव में इनको नकारने जा रही है। प्रदेश में अब जनता का सिक्का चलेगा। उनकी पार्टी इसका माध्यम बनने जा रही  है।
भावना ने कहा कि उत्तराखंड में जनता तीसेर विकल्प की तलाश में हैं। उन्होंने इसके लिए नई पार्टी का गठन कर जनता की मांग पूरी की है। उन्होंने बताया है कि नई पार्टी के लिए चुनाव आयोग को आवेदन किया जा चुका है। जल्दी ही सिंबल भी मिलने जा रही है। पार्टी सिंबल के लिए क्रेन को पहली प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में टिकट से वंचित रहे नेताओं को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी। इसके लिए अभी से संपर्क किया जा रहा है। 

Exit mobile version