Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़कों के किनारे लंबे समय से पड़े वाहनों को उठाने के लिए बनेगी नई जगह, पुलिस कर रही जगह का चुनाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए खास कदम उठाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसके तहत पुलिस सड़कों के किनारे लंबे समय से पड़े वाहनों को उठाने की तैयारी में है। इन वाहनों को रखने के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। जगह मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस द्वारा इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी हालत तस की मस बनी हुई है। जिसके बाद अब पुलिस द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।

Exit mobile version