Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज से मल्ला महल में लगेगी नौ दिवसीय आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी, यह उत्पाद होंगे उपलब्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार से मल्ला महल में आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी लग रही है।

इन उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शनी आज शनिवार से आठ जून तक लगेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जनजातीय उद्यमी भाग लेंगे। इस संबंध में भारतीय जनजातीय विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति टोलिया ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लकड़ी व पत्थर की कलाकृतिया, पयरोग्राफी, वन धन व कृषि आधारित वस्तुएं, साज-सज्जा सामग्री जैसे हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे।

Exit mobile version