Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा से एक मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक ठानामठेना लमगड़ा निवासी प्रेम राम ने तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि गांव के ही विजय कुमार ने उनके साथ गाली गलौज की। बाद में शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version