Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पांव फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, बिना देरी किए अमित साह मोनू ने पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शुक्रवार देर सायं लक्ष्मेश्वर बाई पास के आगे एक व्यक्ति घनश्याम बिष्ट पाव फिसलने से ऊपर रोड धार की तुनी मार्ग से नीचे रानीखेत रोड में गिर गए जिससे उन्हें काफी चोट आई।

घायल को पंहुचाया अस्पताल

तत्काल सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभाषद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे।108 के समय से ना पहुंचने पर अमित साह के द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज ले जाया गया।जहा डॉक्टर ने तत्काल उनका उपचार शुरु कर दिया। लगभग 40 फिट की ऊंचाई से उक्त व्यक्ति फिसलकर नीचे गिरे।यदि तत्काल उन्हें उपचार नहीं मिलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष की सूझबूझ से तत्काल घायल को ईलाज मिला।

सेवा भाव के लिए किया गया सम्मानित

विदित हो कि भाजपा नगर अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर पुलिस द्वारा उनके इस तरह के सेवाभाव के लिए कल ही सम्मानित भी किया गया है। एक युवा के रूप में लोगों की मदद करने के लिए अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय भी हैं।

यह लोग रहें शामिल

घायल को चिकित्सालय ले जाने में अमित साह मोनू के साथ राजेंद्र सिंह भाकुनी,पियूष पांडे,कमल कुमार बिष्ट मनोज साही, पंकज भेसोड़ा,अभिषेक जोशी,अनुज साह,ललित बिष्ट भी मौजूद रहे।

Exit mobile version