Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क पर लगाया भवन सामग्री का ढेर, पुलिस ने ठेकेदार पर लगाया इतने हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक-31.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण/ रेता बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमे धारानौला क्षेत्र में सड़क पर रेता,बजरी,ईट डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 10,000/- रुपये का चालान किया गया और रेता बजरी व अन्य सामग्री को सड़क से शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।

Exit mobile version