Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदी पखवाड़े के तहत एडम्स कॉलेज में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा को लेकर स्वरचित कविता का किया पाठ

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत एडम्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा को लेकर स्वरचित कविता पाठ किया। बी0 एड0 के प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रतुल जोशी ने सारगर्वित व्याख्यान से उपस्थित जन समूह को किया लाभान्वित

मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे आकाशवाणी अल्मोड़ा में सहायक निदेशक कार्यक्रम के पद से सेवानिवृत प्रतुल जोशी जी रहे। जिन्होंने अपने सारगर्वित व्याख्यान से उपस्थित जन समूह को लाभान्वित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार नीरज पंत ने अपने गीत और गजल से सभी का मन मोह लिया। डॉ0 दीपा गुप्ता ने अपने संक्षिप्त व्याख्यान में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस0 तिमोथी सहित जे0 लॉरेंस, रागिनी मैसी, ए0 राय, डॉ0 यामिनी कांडपाल, विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार, दीपा खन्नी, रूपा आर्या, प्रीति पंत,वैशाली वर्मा, बबीता जोशी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version