Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धधकते जंगल की आग सड़क तक पहुँची, फायर सर्विस ने तत्परता से टाला बड़ा हादसा

​अल्मोड़ासे जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज बुधवार (18 मार्च) को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर स्थित शैल बैंड के समीप जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसे फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते काबू कर लिया।

घटना का विवरण

​दोपहर लगभग 01:10 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि शैल बैंड से आगे, उल्का मंदिर के ठीक नीचे सड़क किनारे झाड़ियों और जंगल में भीषण आग लगी है। हवा के चलते आग तेजी से मुख्य सड़क की ओर बढ़ रही थी, जिससे यातायात और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा पैदा हो गया था।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

​सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची। फायर टीम ने MFEसे पंपिंग शुरू की और होजरील की मदद से पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेर लिया। टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को सड़क तक पहुँचने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू टीम में शामिल रहे जांबाज

​आग बुझाने वाली इस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहें।
• ​LFM ओम प्रकाश
• ​FS DVR विपिन बडोला
• ​FM जीवन जोशी
• ​WFM पूजा एवं चांदनी

Exit mobile version