Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भविष्य को सुरक्षित करने की लगी पाठशाला, स्कूली बच्चों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 13.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज बिन्ता में बच्चों को सुरक्षित,सजग व जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षक श्री धरम सिंह मय पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित छात्र- छात्राओं  व स्कूली स्टाफ को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये कानून, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा पोक्सो संबंधी जानकारी व सड़क पर सुरक्षित चलने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया। इस के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Exit mobile version