Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के समीप आग के गोले में तब्दील हुई स्कूटी, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के समीप तब हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई।

खड़ी स्कूटी पर लगी आग

जानकारी के अनुसार स्कूटी सुनीता नेगी, जो जागेश्वर ई एएनएम सेंटर में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी थी। तभी स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। स्कूटी स्वामी ने तत्परता दिखाई और दूर चली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टला। इस घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Exit mobile version