अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के सिमकनी मैदान में आज से सात दिवसीय सहकारिता मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहकारिता मेले का लाभ उठाने की अपील
मिली जानकारी के लिए इस सहकारिता मेले में स्थानीय कला, उत्पादों, महिला समूहों के कार्यों, स्वरोजगार के तरीकों की झलक दिखेगी। आज से दस अक्टूबर तक लगने वाले मेले में सहकारिता का प्रचार प्रसार किया जाएगा। सहकारी बैंक की ओर से सौ स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें योजनाओं की जानकारी, ऋण, किसानों और महिलाओं का बाजार, सहकारिता के लाभ, जैविक व औषधीय खेती का तकनीकी प्रशिक्षण, विशेषज्ञों की राय, स्वरोजगार अपनाने वाले युवाओं व महिलाओं की सक्सेस स्टोरी आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। यह सहकारिता मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात दस बजे तक चलेगा। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।