Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उच्च हिमालयी क्षेत्र का दौरा कर लौटा छह सदस्यीय युवाओं का दल, दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा का छह सदस्यीय युवाओं का दल 270 किमी बाइक यात्रा कर वापस लौट आया है।

लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस दल के सदस्यों के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दल में ग्रुप लीडर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहता, प्रकाश सिंह, अखिल मेहता, अमित मेहता और पारस शामिल रहे। जिसमें छह सदस्यीय दल बीते 27 सितंबर को अल्मोड़ा से बाइक से रवाना हुआ था। 28 सितंबर को यह दल मुनस्यारी के बिर्थी फॉल पहुंचा। एक दिन विश्राम के बाद अगले दिन दल सदस्य मिलम तक बाइक से रवाना हुआ। दल 28 सितंबर को मिलम गांव पहुंचा। जहां उन्होंने गोरी नदी के उद्गम स्थल का भ्रमण कर हिमालय रक्षा का पवित्र संकल्प लिया। दल के सभी सदस्य एक अक्टूबर को अल्मोड़ा पहुंचने पर मिलम ग्लेशियर के बाइक द्वारा भ्रमण करने वाला पहला ग्रुप बन गया है।

Exit mobile version