अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बक्शी खोला स्थित एक घर में एक धामिन प्रजाति का सांप घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया।
घर से सांप निकालकर जंगल में छोड़ा
जिसके बाद इसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गई। जिस पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया। मौके पर अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी भारत भट्ट गोलू भावेश पांडे गिरीश जीना नितिन भंडारी वन विभाग के नीरज नेगी मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया
अब तक दर्जनों सांपों का किया रेस्क्यू
इस रेस्क्यू के उपरांत नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने वन विभाग का एवं अपने युवा साथियों का धन्यवाद भी दिया। विदित हो कि जनहित के कार्यों में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू लगातार सक्रिय रहते हैं। पिछले 5 सालों में अमित साह मोनू लोगों के घरों में निकले लगभग दो दर्जन से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।