Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आईआईटी रुड़की की ‘अनुगूंज’ परियोजना के अंतर्गत सोलर कृषि तकनीक प्रशिक्षण का आयोजन, कहा- ग्रामीण किसानों के लिए होगी महत्वपूर्ण साबित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आईआईटी रुड़की की ‘अनुगूंज’ परियोजना के अंतर्गत सोलर कृषि तकनीक प्रशिक्षण का आज मंगलवार 13 जनवरी 2026 को सफल आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की द्वारा संचालित ‘अनुगूंज (Anugoonj)’ परियोजना के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी श्री सुंदर सिंह दरीयाल जी हवालबाग के सानिध्य में ब्लॉक सभागार में सोलर आधारित कृषि तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा आधारित आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर खेती की लागत कम करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना रहा।
अनुगूंज परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित एकीकृत एवं स्केलेबल मॉडल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सृजन, टिकाऊ विकास एवं स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईआईटी रुड़की के वास्तुकला विभाग की प्रो. अवलोकिता अग्रवाल एवं टीआईडीईएस बिज़नेस इनक्यूबेटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आज़म अली ख़ान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को Solar Animal Security System – AgroSaver एवं Solar Harvesting System – Bheem 1.0 जैसे नवाचारी सोलर समाधानों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। ये तकनीकें खेती की लागत को लगभग 70 प्रतिशत तक कम करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में उपकरणों के उपयोग, रखरखाव, ऑन-साइट इंस्टॉलेशन एवं लाइव डेमो भी शामिल रहे।

बताई महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल पर्सन भारत प्रसाद, आजीविका समन्वयक एवं NRLM के BMM रहमत हुसैन के द्वारा 70 प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग करवाया गया। इस संबंध में टीम अनुगूँज आईआईटी रुड़की ने बताया कि यह पहल ग्रामीण किसानों को कम लागत, पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ सोलर कृषि समाधानों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

Exit mobile version