Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों में चला विशेष चेकिंग अभियान, अब तक जांच को लिए इतने‌ नमूने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के दृष्टिगत राज्य आयुक्त, उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद अल्मोड़ा में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

जारी रहेगा अभियान

जिसके अन्तर्गत विगत दिनों सल्ट, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, लमगड़ा और अल्मोड़ा क्षेत्र से खाद्य प्रतिष्ठानों से मावा, चॉकलेट, मिठाई, घी, तेल, चाय के नमूने जॉच के लिए संग्रहित किए गये। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 16 नमूने लिये गये है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान स्वामियों को एतिहात बरतने, दूध एवं दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थो को स्वच्छ एवं सुरक्षित विक्रय करने के साथ ही कालातीत/एक्सपायरी खाद्य पदार्थो को रखने के लिए स्थान सुनिश्चित करने एवं प्रतिष्ठान का लाइसेंस/पंजीकरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

रहें उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, डाटा इन्ट्री आपरेटर मोहन सिंह लटवाल, अनुसेवक ईश्वर सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Exit mobile version