Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर के एक रेस्टोरेंट में अचानक धधकी आग, सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा, लाखों का नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग की लपटे उठने लगी, जिससे हड़कंप मच गया।

आग से नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार मालरोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास मंगलवार दोपहर में सिलेंडर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में फायर सर्विस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस आग बूझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई।

Exit mobile version